झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- विश्व मधुमेह दिवस के उपलक्ष्य में जिला आयुष अधिकारी डॉ रमेश भायल के निर्देशन में ग्राम देवीगढ़ के पंचायत भवन पर आयुष चिकित्सा एवं निदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ सरपंच जमना चौहान ने किया। इस अवसर पर डॉ. प्रवेश उपाध्याय, डॉ. राकेश अवास्या द्वारा 325 ग्रामीणों की जांच की जाकर उन्हें नि: शुल्क औषधि का वितरण किया। साथ ही मधुमेह रोग के लक्षणों व उपचार के तरीकों के बारे में जानकारी भी दी गई। इस दौरान आयुष स्टाफ थांदला के रमेश चौहान गोविन्द, उर्मिला, भूरी तेजमल ने शिविर के दौरान अपना सराहनीय योगदान दिया। Post navigation नगर परिषद में पार्षदों का सर्जिकल स्ट्राइक, 8 में से 6 मुद्दे हुए अस्वीकृत पशुओं की बीमारी का उपचार कर वितरित की नि:शुल्क दवाइयां