लवेश स्वर्णकार, रायपुरिया

बालाजी ग्रुप पेटलावद के द्वारा श्रद्धांजलि चौक से प्रारंभ होकर  विश्वमंगल हनुमान धाम तारखेड़ी जा रही पैदल यात्रा रायपुरिया पहुची रायपुरिया ग्राम में यात्रा का जगह जगह स्वागत हुवा। यह छटी पैदल यात्रा है जो पेटलावाद से प्रारंभ होकर 21 किलो मीटर पैदल चलकर  विश्व मंगल धाम तारखेड़ी‌ में समाप्त होगी।

इस यात्रा में  जिसमें सैकड़ो की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे व युवा पैदल दर्शन करने के लिए पहुंचे विश्व मंगल के जयकारों के साथ हाथों में भगवा ध्वज लिए भजनों की धुन पर थिरकते जा रहे थे कोई मजीरा बजा रहा था तो कोई ढोलक बजा रहा था भक्तों में काफी उत्साह देखा गया बालाजी ग्रुप के संयोजक ने बताया कि यह यात्रा विश्व कल्याण के लिए प्रति वर्ष जनवरी के प्रथम सप्ताह में निकाली जाती है ग्रामीणों में धर्म के प्रति आस्था हमेशा बनी रहे यह इस यात्रा का उद्देश्य है।  रायपुरिया गांव में यात्रा पहुची तब विकास एजेंसी के संचालक रितेश निमजा द्वारा सभी पैदल यात्रियों को स्वल्पाहार कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *