झाबुआ। लंबे समय से झाबुआ के आदिवासी समाज द्वारा 9 अगस्त विश्व आदिवाासी दिवस के उपलक्ष्य में शासकीय अवकाश की लंबे समय से मांग की जा रही थी, जिस पर कल स्थानीय प्रशासन द्वारा मांग को मानते हुए 9 अगस्त को शासकीय अवकाश घोषित किया गया। इस हेतु स्थानीय आदिवासी समाज जय आदिवासी युवा शक्ति व अजाक्स संघ स्थानीय शासन का आभार माना। 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस संयुक्त राष्ट्रसंघ द्वारा पूरी दुनिया के आदिवासियों के सम्मान हेतु प्रगति व पर्यावरण में किए जा रहे कार्यो के सम्मान स्वरूप उक्त दिवस आतर्राष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाता है। झाबुआ में खंड व जिला मुख्यालय पर भी 9 अगस्त के दिन कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिसमें समस्त आदिवासी समाज को बुलाया गया है। Post navigation शराबी वाहन चालकों पर होगी कार्रवाई, ट्रैफिक अमला करवा रहा ब्रेथ टेस्टिंग अहमदाबाद ले जाकर पीडि़ता से तीन माह तक करता रहा दुराचार