झाबुआ लाइव के लिए झाबुआ से दिनेश वर्मा की रिपोर्ट- वाहनों की बढ़ती दुर्घटनाओं को रोकने के लिए परिवहन विभाग व यातायात विभाग द्वारा एक अभियान चलाया जा रहा है जिसमे चालकों की ब्रेथ टेस्टिंग मशीन से जांच की जा रही है, जो चालक शराब पीकर वाहन चलाते पाए गए उनका मेडिकल टेस्ट करवाकर प्रकरण न्यायलय भेजा गया। फिलहाल यह अभियान शहर में यातायात प्रभारी सुदर्शन खरे के नेतृत्व में चलाया जा रहा है और यातायात प्रभारी ने उम्मीद जताई है कि इससे शराब पीकर वाहन चलाने वालो में कमी आएगी, जिससे जिले में हो रही सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगेगा। Post navigation सांसद भूरिया ने अधूरे पड़े इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग का मुद्दा लोकसभा में उठाकर केेंद्रीय मंत्री से लिए छह में पूर्ण करने का आश्वासन प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में लापरवाही बरतने पर ग्रामीण विस्तार अधिकारियों की वेतनवृद्धि रोकी