खरडू बड़ी। रामा ब्लॉक के गांव खरडू बड़ी में भगवान विश्वकर्मा मंदिर निर्माण समिति द्वारा विश्वकर्मा जयंती की उपलक्ष में श्री विश्वकर्मा मंदिर पांचाल मोहल्ले में भगवान विश्वकर्मा की पूजा एवं आरती की गई इसके पश्चात बैठक रखी गई है जिसमें आगामी दिनों में भगवान विश्वकर्मा मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हेतु तारीख तय करने पर विचार किया गया एवं बहुत जल्द ही मंदिर निर्माण पूर्ण कर मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की जाने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया।गांव सभी पंचाल समाज के बंधुओ द्वारा कार्यक्रम में तन मन धन से सहयोग रहा। इसी के साथ ही गांव के प्रवीण वरदुचंद्र पंचाल द्वारा 11000 की नगद राशि विश्वकर्मा मंदिर निर्माण हेतु दिए गए। Post navigation चार वर्षों में एक बूंद पानी नहीं रोक पाया तालाब,19.94लाख की राशि चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट रविदास जयंती धूमधाम से मनाई गई, शोभायात्रा निकाली