पन्नालाल पाटीदार, रायपुरिया
श्री कृष्ण मित्र मंडल के तत्वाधान में रायपुरिया नगर में विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 17 जून 2018 रविवार को समय 10 से 2 बजे होना है जिसमें हड्डी से संबंधित रोग जैसे जोड़ों के दर्द घुटने व कमर दर्द का निवारण एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ द्वारा समस्त रोगों का इलाज सुप्रसिद्ध एवं अनुभवी चिकित्सक डॉ लेखराज पाटीदार आर्थोस्कोपिक सर्जन डॉ. सरिता खंडेलवाल स्त्री रोग विशेषज्ञ, डॉ. प्रवीण बघेल जनरल सर्जन डॉ महेंद्र चौहान एमडी मेडिसिन, डा ईश्वर पाटीदार फजियोथेरेपिस्ट, डॉ. देवेंद्र शाह शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवाएं देंगे। शिविर का स्थान शुभ डायग्नोस्टिक क्लीनिक रायपुरिया झाबुआ रोड आंगनवाड़ी के सामने रहेगा रायपुरिया के श्रीकृष्ण मित्र मंडल की ओर से इस प्रकार के सामाजिक कार्य हर वर्ष किए जाते हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *