जीवन राठोड, सारंगी अपनी पदस्थापना से ही चर्चा और विवाद में रहें सारंगी में पदस्थ नायब तहसीलदार सारंगी वरुण उपाध्याय की आखिरकार विदाई हो ही गई। ग्राम पंचायत सारंगी के कार्यों में अड़ंगा डालना भारी पड़ा साहब को क्योंकि पंचायत आबादी भूमि में अनावश्यक दखल दे कर दबाव बनाने की रणनीति साहब को ही भारी पड़ गई, और आखिरकार साहब को जाना पड़ा। इस ट्रांसफर ने एक बार फिर सारंगी की मजबूत राजनीति की पकड़ साबित कर दी। उल्लेखनीय है की पिछले 15 माह में सारंगी में 7 नायब तहसीलदार बदले जा चुके है, और अब आशा है नए साहब सभी से सामंजस्य बिठा कर कार्य लम्बें समय तक करेंगे। Post navigation सारंगी में चल रहे शिव महापुराण के छठे दिन कथावाचक का पत्रकारों ने सम्मान कर प्रशस्ति पत्र भेंट किया रायपुरिया से करवड़ तक जामली बरवेट सारंगी मार्ग को टू लेन (डबल पट्टी) रोड़ की मिली सौगात