ब्रजेश श्रीवास्तव, छकतला

गायत्री परिवार सोंडवा के विभिन्न प्रज्ञा संस्थानों में बसंत पंचमी पर्व (परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य जी का आध्यात्मिक जन्म दिवस) पर कई कार्यक्रम आयोजित हुए।

अखिल विश्व गायत्री परिवार तहसील सोंडवा में बसंत पंचमी के पावन अवसर पर 12 घंटे का अखंड जाप 12 केंद्रो पर रखा गया, जिसमे गायत्री प्रज्ञा मंडल अचपई में 12 परिजन ,गायत्री प्रज्ञा पीठ बुर्मा में 10 परिजन, गायत्री प्रज्ञा मंडल लोड़नी में 12 परिजन,गायत्री प्रज्ञा मंडल मुंडला में 7 परिजन, गायत्री प्रज्ञा पीठ सिलोटा में 15 परिजन,गायत्री प्रज्ञा मंडल मथवाड में 113 परिजन, गायत्री प्रज्ञा पीठ बडदा में 17 परिजन, गायत्री प्रज्ञा मंडल किलोड़ा में 10 परिजन, गायत्री प्रज्ञा मंडल जामली में 15 परिजन, गायत्री प्रज्ञा पीठ अट्ठा में 10 परिजन, गायत्री प्रज्ञा मंडल मधुपलवी में 20 परिजन तथा नव चेतना केंद्र सोंडवा मे 20 परिजन शामिल होकर सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक सामूहिक रूप से अखंड जाप किया। शाम को सभी केंद्रो पर दीप महायज्ञ के साथ 40 दिवसीय अनुष्ठान (2 फरवरी बसंत पंचमी से13 मार्च होली पूर्णिमा तक) तक चलने वाले अनुष्ठान मे कुल 170 परिजनों ने संकल्प लिया। 2फरवरी को सभी केंद्रो पर 1 कुंडिय यज्ञ के साथ झंडा वंदन कर बसंत पंचमी पर्व मनाया गया।

गायत्री परिवार सोंडवा के तहसील सह समन्वयक इंग्लेश तोमर ने बताया कि आगामी माह जुलाई में 7 जुलाई से 16 जुलाई तक शांति कुंज हरिद्वार से ज्योति कलश यात्रा सोंडवा तहसील में गायत्री परिवार के प्रमुख प्रज्ञा संस्थानों में भ्रमण करेगी,जों सभी परिजनों तक परम पूज्य गुरुदेव पंडित श्री राम शर्मा आचार्य,माता भगवती देवी शर्मा ओर अखंड दीपक तथा सभी को गायत्री परिवार मिशन को घर घर, गांव गांव पहुचानें के उद्देश्य से यह यात्रा आ रही है,उसका रूट चार्ट तैयार कर लिया है,जों नव चेतना केंद्र सोंडवा से प्रारंभ होकर फूलमाल गायत्री प्रज्ञा पीठ पर इसका समापन किया जाएगा।यह यात्रा शांति कुंज हरिद्वार से दिव्य कलश के साथ आ रही है, उस कलश मे परम पूज्य गुरुदेव परम वंदनिया माता जी के विशेष भष्म अवशेष रहेंगे,जों साक्षात परम पूज्य गुरुदेव ओर परम वंदनिया माता विराजित ओर उपस्थित रहते हैं। इंग्लेश तोमर ने गायत्री परिवार के सभी परिजनों को इस यात्रा को सफल बनाने हेतु तन मन और धन से सहायता करने कि अपील की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *