ब्रजेश श्रीवास्तव/शिवा रावत, छकतला ग्राम पंचायत पिपलियावाट में आज सप्ताहिक हाट का शुभारंभ किया गया। अब हर सप्ताह के शुक्रवार को ग्राम में हाट बाजार रहेगा। ग्रामवासियों ने इस दिन को यादगार बनाने के लिए पूरे ग्राम में ढोल, मांदल के साथ फेरी निकाली। इस अवसर की शुरुआत लाल फीता काट कर की गई। जिसमें विधायक प्रतिनिधि दिलीप चौहान, सोंडवा जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि उषान गरासिया, मंडल अध्यक्ष गोविंद अवासिया, जनपद सदस्य मनु चौधरी, ग्राम सरपंच चेकु शैलेष चौधरी, पूर्व सरपंच नरसिंह चौहान, कंथारी सरपंच कमतिया कलेश, मनसिंह कलेश, गमता तोमर, अमरसिंह कनेश, ग्राम के सभी पंच एवं ग्राम वाशी उपस्थित रहे। Post navigation विभिन्न प्रज्ञा संस्थानों में बसंत पंचमी पर्व पर हुए कार्यक्रम वीसीसी छकतला और कबीर इलेवन के बीच खेला गया फाइनल मैच, बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शक