थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार आज श्रम दिवस के उपलक्ष्य में तहसील थांदला में तहसील विधिक सेवा समिति , थांदला के तत्वाधान में विधिक साक्षरता एवं समस्या निवारण का आयोजन किया गया, जिसमें न्यायिक मजिस्टे्   ऋतुश्री गुप्ता थांदला अभिभाषक संध के अध्यक्ष  शलीम शैरानी, वरिष्ठ अधिवक्ता पुनमचंद गादिया, अधिवक्ता नंदकिशोर शर्मा,  राजेन्द्र शर्मा तथा श्रम निरीक्षक  वर्षा सौनावा व श्रमिकगण उपस्थित थे। शिविर तें न्यायाधीश श्रीमती श्रतुश्री गुप्ता द्वारा श्रमिकगणों को श्रमिकों से संबंधित नियम व अधिनियम की जानकारी प्रदान की गई एवं उन्हे शासन की विभिन्न योजनाओं से अवगत कराया गया। असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को चिहिन्त कर शिविर के दौरान उनकी समस्या जानकर उसका निराकरण किया गया। साथ श्रमिकों से उक्त योजनाओं से जुडकर उसका ज्यादा से ज्यादा लाभ लेने को कहा , व इन योजनाओं के लाभ हेतु अपनी ग्राम पंचायत में पंजीयन करवातने हेतु बताया जाकर शासन द्वारा किया जा रहा है। श्रमिकों के बिमा के संबंध में शिक्षा प्रोत्साहन राशि व विवाह सहयता राशि पेंशन सहायता मृत्यु पर अंत्येष्टी एवं अनुग्रह सहायता की विस्तृत जानकारी दी। अभिभाषक संध के अघ्यक्ष शैरानी ने निर्माण श्रमिक रैन बसैरा व औजार /उपकरण खरीद हेतु अनुदान हेतु जानकारी दी गई। वरिष्ठ श्री पुनमचंद गादिया ने बताया कि यदि किसी भी श्रमिकों नियमानुसार का लाभ नही दिया जा रहा है तो उसकी शिकायत श्रम विभाग में करने व कार्य समय श्रमिक के दुर्घटनाग्रस्त होने अथवा मृत्यु होने पर शासन द्वारा दी जाने वाली अंशदान राशि के बारे में बताया अधिवक्ता श्री नंदकिशोर शर्मा श्री राजेन्द्र शर्मा तथा श्रम निरीक्षक  वर्षा सौनावा द्वारा भी इन्ही योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गइ्र। और कहा कि असंगठित क्षेत्रो के श्रमिकों मे से निर्माण कार्य में लगें श्रमिको। को कठिन परिस्थितियों मंे काम करना पडता है महिलाओं श्रमिकों के प्रस्तुती एवं मातृत्व अधिकारों के संबंध में जानकारी दी गई। भवन एवं अन्य सनिर्माण के कार्य में लगे व रोजगार की अनिश्चितता और प्रतिकुल दशाओं में काम करने श्रमिकों को कानुन व सामाजिक सुरक्षा की छांव में लाकर विकास मुख्य धारा से जोडने का मार्ग प्रशस्त हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *