थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट- नगर में नवीन कार्यो को सुचारू रूप से करवाये जाने हेतु नगर परिषद् अध्यक्ष बंटी डामोर, पार्षद रोहित जी बैरागी, सीएमओ अशोकसिंह चौहान, स्वच्छता निरीक्षक गौराकसिंह राठौर एवं सफाई दरोगा टिटिया देवदा आदि द्वारा वार्ड 14 एवं 15 का निरीक्षण किया जिसमें कई परेशानिया नागरिकों द्वारा बताई गई, जैसे तेजाजी मंदिर के पीछे नाले की सफाई एवं वार्ड 15 में रोड निर्माण की मांग की गई, जो भी कार्य की मांग नगरवासियों द्वारा की गई है उक्त समस्त कार्यो को जल्द से जल्द निराकरण करने हेतु निर्देश दिए। साथ ही सफाई व्यवस्था हेतु प्रतिदिन कार्य कर रहे नगर को स्वच्छ व सुंदन बनाने वाले हमारे सफाई संरक्षक जिनका स्वच्छता में संपूर्ण योगदान रहता है। उन्हें नगर परिषद अध्यक्ष डामोर द्वारा महिला सफाई संरक्षकों को साडिय़ा एवं ड्रेस कोड स्थानीय अम्बेडकर भवन पर सभी वितरीत किए गए एवं यह भी कहा कि अपने कार्य के प्रति इसी तरह सजग रहे जिससे नगर को और स्वच्छ व सुंदर बना सके। Post navigation पिछडा मोर्चा प्रदेशध्यक्ष का भाजपा नेत्री संगीता सोनी-नप अध्यक्ष डामोर ने किया भव्य स्वागत विधिक साक्षरता-समस्या निवारण शिविर में जुटे ग्रामीण