आरीफ हुसैन चन्द्रशेखर आज़ाद नगर। जोबट विधायक सुलोचना रावत, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर ने आयुष्मान क्लिनिक का फीता काट कर किया शुभारंभ। सांसद प्रतिनिध माधौसिंह डावर, मंडल अध्यक्ष मनीष शुक्ला ने प्रवेश द्वार पर नारियल फोड़ क्लिनिक में प्रवेश किया। शुभारंभ के पश्चात डॉक्टर फयाजुद्दीन शेख ने मुख्य अतिथि विधायक सुलोचना रावत, सांसद प्रतिनिधि माधौसिंह डावर, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर का ब्लड प्रेशर चेक किया। डॉक्टर फयाजुद्दीन शेख इंदौर गुजराती कॉलेज से BHMS की डिग्री हासिल की। डिग्री के दौरान गोल्ड मेडलिस्ट भी रहे है। इसके बाद इंदौर के एमवाय हॉस्पिटल, भंडारी हॉस्पिटल, गेटवेल हॉस्पिटल में अपनी सेवाए दी है, साथ ही इंदौर रहते हुए वर्ष 2020 और 2022, कोरोना काल में भी अपनी सेवा दे चुके है। इसके लिए इंदौर कलेक्टर द्वारा प्रमाण-पत्र से सम्मानित किया गया। इनके द्वारा दो साल इंदौर शासकीय आयुष चिकित्सक अधिकारी रहकर शासकीय हॉस्पिटल में भी सेवाए दे चुके है। Post navigation भैंस के तबेले में निकला 8 फीट का अजगर, रेस्क्यू कर पकड़ा पुरानी पेंशन बहाली महासंघ ने मंडी प्रांगण में बैठक रखी, मांगों पर की चर्चा