आरीफ हुसैन, चनद्रशेखर आज़ाद नगर पुरानी पेंशन बहाली महासंघ अलीराजपुर जिले की बैठक मंडी प्रांगण में सपन्न हुई। बैठक में जिला कार्यकारणी व ब्लाक कार्यकारणी का गठन किया गया। जिसमें जिला उपाध्यक्ष सुकलिया डुडवे, जिला प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार चौहान, जिला संगठन मंत्री कलसिंह सोलंकी व जिला सचिव डुडला मुवेल तथा ब्लाक अध्यक्ष दितुसिंह रावत व उत्कृष्ट संकुल प्रभारी दलसिंह भयडिया, देवली संकुल प्रभारी धर्मेन्द्र कुमार चौहान को बनाया गया। साथ ही पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन को लेकर रूपरेखा बनाई गई। क्रमोनति के आदेश शीघ्र ही दिए जाए। शिक्षकों को नित नए आदेशों एवं ऑनलाइन कार्य के लिये मानसिक तनाव न दिया जाए। साथ ही भोपाल में होने वाले कार्यक्रम पर चर्चा की गई। उक्त जानकारी जिला अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार मुवेल द्वारा दी गई। Post navigation विधायक सुलोचना रावत, नगर परिषद अध्यक्ष निर्मला डावर ने आयुष्मान क्लिनिक का फीता काट कर किया शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष एवं सीएमओ ने सफाई कर्मियों को पीपीई कीट और रेनकोट वितरित की