चंद्रभान सिंह भदौरिया @ चीफ एडिटर अलीराजपुर जिले के जोबट की बीजेपी विधायक सुलोचना रावत की तबियत गुरुवार देर शाम अचानक बिगड़ गई। उन्हें पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयगढ ले जाया गया जहां से उन्हें दाहोद रैफर किया। दाहोद में रिदम अस्पताल में उन्हें ब्रेन हेमरेज होने की पुष्टि हुई है। दाहोद के अन्य विशेषज्ञ डाॅक्टर भी रिदम पहुंचे। इसके बाद रावत को प्राथमिक उपचार के बाद बड़ौदा रैफर किया गया। अलीराजपुर कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह तोमर के अलावा बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष नागरसिंह चौहान और बीजेपी नेता माधौसिंह डावर भी रिदम पहुंच चुके हैं। सुलोचना रावत के समर्थक और शुभचिंतक चिंतित है तथा उनके जल्दी स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। Post navigation कलेक्टर और एसपी ने पेसा एक्ट को लेकर ग्रामीणों के साथ किया संवाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा का आलीराजपुर प्रवास कार्यक्रम आगे बढ़ा