आलीराजपुर। 24 नवम्बर को कलेक्टर राघवेन्द्रसिंह एवं पुलिस अधीक्षक मनोज कुुुुमार सिंह द्वारा ग्राम चौगनवाट में मध्यप्रदेश शासन द्वारा दिनांक 15 नवम्बर 2022 से आदिवासियों के हितों के संरक्षण के लिये लागू किया गया पेसा एक्ट के संबंध में ग्रामीणों के मध्य चौपाल लगाकर पैसा एक्ट के संबंध में जन जागरूकता लानें के उद्देश्य से ग्रामीणों से सीधे संवाद किया गया। इस दौरान पेसा एक्ट के संबंध में जानकारी दी गई। इस अवसर पर काफी संख्या में महिला/पुरूष ग्रामीण जन उपस्थित थे, जिन्होंने कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक से सीधे संवाद किया। Post navigation उमरा के लिए रवाना हुए 48 यात्री, मुंबई से जेद्दा के लिए भरेंगे उड़ान विधायक सुलोचना रावत को हुआ ब्रेन हेमरेज