आलीराजपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का 1 दिसंबर को आलीराजपुर प्रवास का कार्यक्रम होना था जो अब आगे बढ़ गया है। भाजपा जिला अध्यक्ष मकू परवाल ने बताया की प्रदेश अध्यक्ष शर्मा की पार्टी के कार्यक्रमों में व्यस्तता के चलते आलीराजपुर का प्रवास कार्यक्रम आगे बढ़ गया है।

प्रदेश अध्यक्ष शर्मा आगामी दिनों में जब भी आलीराजपुर आयेंगे उनके कार्यक्रम की सूचना अलग से दे दी जायेगी। जिला अध्यक्ष परवाल ने बताया की पार्टी के अन्य कार्यक्रम जारी रहेंगे। इसके अंतर्गत आलीराजपुर जिले में आ रही जन नायक टंट्या मामा जनजाति गौरव यात्रा का आयोजन कार्यक्रम में 30 नवंबर को जिन जिन स्थानों पर यह यात्रा प्रवेश करेगी वहा पर भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में सम्मल्लित होकर भव्य स्वागत करेंगे। इसके अलावा 4 दिसंबर को इंदौर आयोजित टंट्या मामा रेलवे स्टेशन नामकरण कार्यक्रम में भी जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित होने के लिए जाएंगे। इसके लिए वाहन व्यवस्था भी की गई है। यह जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी हितेंद्र शर्मा ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *