भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर
थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया ने आज शासकीय अस्पताल मेघनगर मे पूर्व में मिल रही निरंतर शिकायत को लेकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक भूरिया द्वारा विशेष रुप से स्वच्छता की जांच की जिसमें चिकित्सालय बेहाल पाया गया। इस विषय को लेकर विधायक भूरिया द्वारा सफाई कर्मचारियों सहित अस्पताल के समस्त कर्मचारियों सख्त निर्देश दिए। इसके पश्चात विधायक भूरिया ने गर्भवती महिलाओं से भी विशेष रुप से बातचीत की। क्योंकि इस विषय में पूर्व में शिकायत दर्ज की गई थी कि शासकीय अस्पताल में गर्भवती महिलाओं सेडिलेवरी हेतु भर्ती होने के लिए उनसे 300-400 रुपए का शुल्क वसूला जाता था किंतु इस बार इस तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। विधायक भूरिया व कांग्रेसी के वरिष्ठ पार्षद आनंदीलाल पडियार ने ब्लाक मेडिकल ऑफिसर डॉ. सेलेक्शी वर्मा एंव समस्त कर्मचारियों से मरीजों के स्वास्थ को लेकर एवं अस्पताल में वितरित हो रही दवाईयों को लेकर भी खास चर्चा की। उन्होंने कहा कि मरीजो के स्वास्थ को लेकर प्रशासन साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखे व सफाई कर्मचारी अपने कार्य को लेकर लापरवाही न दिखाएं क्योकि गंदगी बीमारियों को निमंत्रण देती है। विधायक भूरिया द्वारा नवीन पोस्टमार्टम रूम की भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान विधायक भूरिया ने दोपहर में हुए मोरझरी के समीप वाहन दुर्घटना में घायल हुए बालको का विशेष हाल-चाल पूछा।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *