पियुष चंदेल, अलीराजपुर

क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने नगर के पत्रकार आशुतोष पंचोली को अपना मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। विधायक पटेल की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विधानसभा क्षेत्र 191 आलीराजपुर के अंतर्गत शासन द्वारा संचालित गतिविधियों ओर मेरे भ्रमण के दौरान संचालित कार्यक्रमों की एवं जनसंपर्क संबंधी जानकारियां व सूचना प्रेस को देने हेतु आशुतोष पंचोली को मीडिया प्रभारी के रुप में नियुक्त किया गया है। गुरुवार 15 अगस्त को विधायक पटेल ने पंचोली को नियुक्ति पत्र सौंपा। पत्रकार पंचोली की नियुक्ति पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेश पटेल, नपा अध्यक्ष सेना पटेल, वरिष्ठ पत्रकार गोपाल मैलाना, रघु कोठारी, अशोक ओझा, राकेश तंवर, सुरेंद्र वर्मा, विक्रम सेन, आशीष अगाल, हितेंद्र शर्मा, रफीक कुरैशी, गोविंदा गुप्ता, गिरिराज मोदी, राकेश चौहान, यतिंद्र सोलंकी, कांतिलाल राठौड़, स्वरुप क्षीरसागर,फिरोज बरझर, विशाल वाणी, गणेश परवाल, मयंक बाफना, समीम चंदेरी, गफ्फार खान, रिजवान खान, इमरान खत्री, श्याम राठौड़ सैंडी आदि ईष्ट मित्रों ने पंचोली को बधाई और शुभकामनाएं दी है।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *