सरदारपुर से अर्जुन सिंह मावी की रिपोर्ट समीपस्थ ग्राम रतनपुरा में रविवार को आदिवासी समाज मांगलिक भवन एवं 700 फीट नलकूप खनन का भूमि पूजन किया गया इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में ग्राम के धन्ना भाई भगत, मांगीलाल डामोर तड़वी ,प्रेम सिंह वसुनिया, शांतिलाल बघेल, पूनमचंद परमार, नानूराम परमार मांगीलाल बिलवार अमर सिंह अमलियार ,ने विधायक का पुष्प माला से स्वागत किया जनवरी माह में ग्राम के बिलवार परिवार द्वारा आदिवासी समाज धर्मशाला बनाने हेतु अपने पैत्रक जमीन समाज को दान दी थी इसी जमीन पर 15 लाख की लागत है मांगलिक भवन बनाया जाएगा , पंडित मनीष बेरागी ने विधीवत पूजन करवाया विधायक वेलसिंह भूरिया मांगीलाल तड़वी धूम सिंह बिलवार प्रेम सिंह वसुनिया मांगीलाल बिलवार ने सामूहिक रूप से धर्मशाला बनाने का भूमिपूजन किया साथ ही 700 फिट नलकूप खनन का भी पुजन किया! विधायक भूरिया ने धर्मशाला के लिए जमीन देने वाले बिलवार परिवार के सदस्यों का भी पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया गया Post navigation किसानों को 50 फीसदी ऋण जमा करने पर पूरा ब्याज होगा माफ, रुपे कार्ड किए वितरित कु. आफरीन राज्य स्तर पर सम्मानित