आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजादनगर चंद्रशेखर आजाद नगर में विधायक कलावती भूरिया ने आज शुक्रवार क्षेत्र में लगभग 10 करोड़ के विभिन्न मार्गों का भूमिपूजन किया। इस दौरान ग्राम छोटा खुटाजा से बरझर मार्ग 4 किलोमीटर जिसकी लागत 3 करोड़ 19 लाख रुपए, ग्राम महेंद्रा से डोवनिया फलिया मार्ग 3 किलो मीटर जिसकी लागत 4 करोड़ 98 लाख एवं कोहिवाव से मालवेली फलिया 3 किलो मीटर लागत 2 करोड़ 30 लाख। उक्त तीनो मार्गों के भूमि पूजन क्षेत्रिय विधायक कलावती भूरिया ने कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों की उपस्थिति में किया गया। उक्त तीनो कार्य क्षेत्रिय विधायक की मार्ग पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं पूर्व लोक निर्माण मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने स्वीकृत किए थे उक्त तीनो कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा बनवाए जाएंगे। इस अवसर पर क्षेत्रिय विधायक ने ग्रामीणों से कहा कि उक्त रोड की महत्वपूर्ण आवश्यकता थी जिसे उन्होंने बार बार पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ से पहल कर स्वीकृत करवाए थे। भूमि पूजन के अवसर पर आज़ाद नगर ब्लॉक कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष हरीश भाभर, नेता लईक, पार्षद नारायण अरोड़ा, पार्षद राजू जायसवाल, लच्छा भाई, रमिला बेन, विक्रम शाहू, महेश मावी, युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष सोनू भंवर, उपाध्यक्ष सलमान बाबा, मालवेली सरपंच नानसिंह, युवा नेता मनीष डामोर, गिरधा सरपंच छगन, माथना सरपंच सवेसिंह, नगरसिंह डामोर, पिंटू मकवाना, दिलीप बारिया, रमण नलवाया, मावजी, तेरसिंह बामनिया, नगा भाई, सकरिया भाई, दितीया, जानकी आदि उपस्तिथ थे। विधायक भुरिया ने बताया की वे क्षेत्र के विकास हेतु निरंतर प्रवसर परयत्न शील हे Post navigation ग्राम व नगर सुरक्षा समिति की बैठक में कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्रशासनिक अमले ने लिये महत्वपूर्ण निर्णय चंद्रशेखर आजाद नगर में बढ़ता कोरोना वायरस से नगर वासियों के चेहरे पर चिंता की लकीरें