आज जोबट विधायक कलावती भूरिया ने उदयगढ़ के जनपद परिसर में मध्यान्ह भोजन स्व सहायता समूह को गैस कनेक्शन टंकी एवं गैस चूल्हे के वितरण कार्यक्रम में शामिल होकर गैस किट वितरित किए। एक ओर जहां उदयगढ़ ब्लॉक में ग्रामीण क्षेत्र में आंगनवाडी व स्कूलो में मध्यान्ह भोजन भोजन बनाने के लिए कमलनाथ सरकार द्वारा सभी सहायता समूहों को गैस कनेक्शन टंकी व गैस चूल्हे प्रदान किये गये उसके पूर्व कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए विधायक कलावती भूरिया ने सभी सहायता समूहों को निर्देशित किया कि सभी स्कूलों व आंगनवाड़ी में मीनू के अनुसार भोजन पकाए, भोजन को गुणवत्ता भी अच्छी होना चाहिए। क्योंकि आंगनवाड़ी व स्कूल के सभी बच्चे अपने ही होते है और निर्देश दिया कि अब तक सहायता समूह घर से भोजन बना कर स्कूल में लाता था पर अब ऐसा नही होगा। अब भोजन भवन के किचन में ही बनेगा। इस मौके पर जोबट अनुविभागीय अधिकारी अखिल राठौड़, उदयगढ़ जनपद अध्यक्ष मनी बाई अजनार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कमरू भाई अजनार, युवक कांग्रेस अध्यक्ष राजा तोमर, आईटी सेल अध्यक्ष अश्विन निंगवाल आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ) Post navigation राष्ट्रीय पोषण आहार की बैठक में जुटी ग्रामीण महिलाओं को अधिकारियों ने दी हिदायतें मध्य प्रदेश शिक्षक कांग्रेस ने मुख्यमंत्री कमलनाथ से मुलाकात कर अपनी मांगों का सौंपा ज्ञापन