मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ ग्रामीण क्षेत्र में विद्युतीकरण योजना के तहत ग्रामीणों की मांग पर क्षेत्रीय विधायक द्वारा विधायक निधि से ग्रामीण क्षेत्रों में ट्रांसफार्मर स्थापित कराए जा रहे हैं इसी कड़ी में विधानसभा क्षेत्र के ग्राम आमझरी में एक डी.पी का लोकार्पण किया जाने का समाचार है यहां उपस्थित ग्रामीणों का हार फूल तथा शाल श्रीफल देकर सम्मानित भी किया गया। हमारे संवाददाता को मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण क्षेत्रों में एक बत्ती विद्युत कनेक्शन है इनसे सिंचाई हेतु विद्युत पम्प नहीं चल पाते हैं। इसी परेशानी के कारण ग्रामीणों ने थ्री फेज के ट्रांसफार्मर की क्षेत्रीय विधायक कलावती भूरिया से की थी विधायक द्वारा विधायक निधि (4.50 लाख) से एक डी.पी ग्राम आमझरी की तड़वी फलिया में स्वीकृत किया जिसे ठेकेदार हनीफ खान द्वारा स्थापित किया गया विधायक सुश्री कलावती भूरिया ने यहां पहुंचकर डीपी का विधिवत लोकार्पण किया इस अवसर पर डा. राजेंद्र सिंह राठौर, मुस्तफा तैय्यब जी, कमलसिंह कनेश, अमित डावर, रमेश, सुरेश, प्रेमसिंह, अनसिंह भूरिया, सरदार सिंह पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। Post navigation रंभापुर में ऐतिहासिक महाकीर्तन 14 मार्च को, राम कुमार लक्खा, नयनश्री राठौड़, नवनीतसिंह देंगे श्याम भजनों की प्रस्तुतियां थाना परिसर से बोलेरो चोरी होने के मामले में थाना प्रभारी सस्पेंड