भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर स्कूल चले हम योजना के तहत शासकीय स्कूल मदरानी में मप्र शासन की योजना निशुल्क साइकिल वितरण के तहत छात्राओं को साइकिल वितरण का कार्यक्रम रखा गया। इसमें मुख्य अतिथि थांदला विधायक वीरसिंह भूरिया, थांदला जनपद अध्यक्ष गेंदाल डामोर, जसवंत सिंह भाबर उपस्थित रहे। प्राचार्य झनिया सहित जनप्रतिनिधियों ने छात्र-छात्राओं को साइकिल बांटी। विद्यायक ने कहा कि जिन छात्रों को स्कूल आने में दिक्कत आती थीए वह साइकिल होने से आसानी से आ सकेंगे। अतिथियों को बच्चों को पढ़ाई के प्रति जागरुक किया और मन लगाकर पढ़ाई करने की बात कही। इस अवसर पर राजेश डामोर, जंगल सिंह डिंडोर, खीमा सिंगाडिय़ा, रितेश डिंडोर, मुकेश डिंडोर, गेंदाल डिंडोर अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ) Post navigation यातायात नियमों का अक्षरस पालन करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी : आरती चराटे भक्तों ने उत्साह के साथ मनाया पीपलखुटा-फुटतालाब मंदिर पर गुरु पूर्णिमा उत्सव