रितेश गुप्ता, थांदला सोमवार को शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय थांदला में साइकिल वितरण का आयोजन रखा गया मुख्य अतिथि विधायक कलसिंह भाबर नगर पंचायत परिषद के अध्यक्ष बंटी डामोर नव निर्वाचित मंडल अध्यक्ष पारस तलेरा व्यापारी संघ के अध्यक्ष अनिल भंसाली उपस्थित थे। सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर आयोजन की शुरुआत की। समस्त अतिथियों का स्वागत प्राचार्य मूलचंद गुप्ता एवं प्रधानपाठक संजय कुमार धानक द्वारा किया गया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष पारस तलेरा ने छात्रों को खूब मेहनत करने पर जोर दिया। नगर परिषद अध्यक्ष बंटी डामोर ने छात्रों को साइकिल चलाने पर विशेष जोर दिया ताकि इसे अपना स्वास्थ्य फिट रख सके। संस्था के प्राचार्य ने भी छात्रों को मेहनत करने की समझाइश दी। क्षेत्र विधायक कलसिंह भाबर द्वारा शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को छात्रों के सामने रखा और कहा कि हर पल आप मेहनत करते रहे तथा आगे बढ़ते जाए। साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन का संचालन संजय कुमार धानक एवं आभार जयंत तिवारी द्वारा माना गया। Post navigation क्रिश्चियन यूनाइटेड फ्रंट का फुटबाल टूर्नामेंट संत माइकल पर्व पर संत महादुत मिखाइल ने समाजजनों को बुराइयों से दूर रहकर पुण्य कार्य करने की दी नसीहत