रितेश गुप्ता, थांदला
कांग्रेस नेता व पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्रीमंत स्व माधवराव सिंधिया की 17 वी पुण्यतिथि नगर मे आल इंडिया क्रिश्चयन यूनाइटेड फ्रंट द्वारा तीन दिवसीय आंमत्रित फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम व आल इंडिया क्रिश्चयन युनाईटेड फ्रंट के संयोजक किशोर खडिया ने बताया कि इस तीन दिवसीय आयोजन मे झाबुआ जिले के विभिन्न 12 टीमों ने शिरकत की। प्रतियोगिता का शुभारंभ शुक्रवार को डॉ मारकुस डामोर व जोसफ माल समाजसेवी मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। समापन समारोह रविवार को मुख्य आतिथि डॉ.मारकुस डामोर व वरिष्ठ कांग्रेस नेता नारायण भट्ट की अध्यक्षता व युवा नेता जसवंतसिंह भाबर की विशेष आतिथ्य मे सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला वडीधामनी व इंजॉय क्लब झाबुआ के बीच खेला गया जिसमे बडी धामनी ने जीत दर्ज करते हुए प्रतियोगिता अपने नाम की। विजेता टीम को 5000 रुपए व उपविजेता टीम को 3000 रुपए का नकद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता अक्षय भट्ट, जितेन्द्र धामन , आशीष भूरिया, विकास रावत, पीटी आई कालूसिंह भूरिया, जगत शर्मा , विजय डामोर, फ्रांसिस कटारा आदि कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम के विशेष सहयोगी उत्तर भारत के आल इंडिया क्रिश्चयन यूनाईटेड फरंट के अनिल मसीह रहे। कार्यक्रम का संचालन योगेश भूरीया आभार संयोजक किशोर खडिया ने व्यक्त किया। कार्यक्रम के प्रांरभ मे श्रीमंत स्व माधवराव सिधिया के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पाजंलि अर्पित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *