आलीराजपुर। अजमेर शरीफ स्थित प्रसिद्ध सूफ़ी संत ख्वाज़ा मोईनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के लिए क्षेत्रीय विधायक मुकेश पटेल ने अकीदातों भरी चादर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव जहीर मुगल के साथ रवाना की। इस दौरान विधायक पटेल ने देश में अमन-चेन, खुशहाली और तरक्की के लिए दुआएं पेश करने के लिए कहा। गंगा जमुनी तहजीब की रिवायत समेटे इस चादर की रवानगी के अवसर पर युवा नेता बापू पटेल, एडवोकेट जुनैद कुरैशी, सलमान मकरानी, पीयूष पटेल, धर्मेंद्र चौहान, जफर मकरानी, वसीम मकरानी, मनीष चौहान, अकीब कुरैशी, इमरान खान आदि उपस्थित थे। Post navigation वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, दो गिरोह से 19 बाइक व एक बोलेरो वाहन किया जब्त तृणमूल सांसद द्वारा जैन समाज पर आपत्तिजनक टिप्पणी पर जैन समाज में रोष व्याप्त