बड़ी खट्टाली। जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती सुलोचना रावत ने शुक्रवार सायंकाल ग्राम पंचायत बड़ी खट्टाली में कचरा कलेक्शन वाहन का विधिवत पूजा अर्चना कर हरी झंडी बताकर पंचायत प्रतिनिधियो की उपस्तिथियो में रवाना किया। इस अवसर पर जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी लक्ष्मण सिंह राठौड़, सरपंच पति भारत सिंह, मंडल अध्यक्ष मुकेश राठौड़, मदन लढढा , रमेश मेहता, पलासदा सरपंच मुलेश बघेल, प्रहलाद लढढा, विजय मालवी, ललित राठौड़, ग्राम पंचायत के सचिव कन्न्हैयालाल राठौड़, गुडडु मसानिया ग्राम पंचायत के पूर्व सचिव मेहताब सिंह डूडवे , इक़बाल खत्री सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण पंचायत प्रतिनिधि गण उपस्थित थे। इस अवसर पर सम्बोधित करते हुए विधायक श्रीमती रावत ने कहा कि उक्त कचरा कलेक्शन वाहन से ग्रामीणों को स्वच्छता में सहयोग मिलेगा। श्रीमती रावत ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण कचरा कलेक्शन वाहन में ही डाले। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जोबट ने भी स्वच्छता पर विशेष ज़ोर दिया। Post navigation हाई सेकेंडरी बड़ी खट्टाली में वैक्सीन सेंटर का शुभारंभ हुआ निरीक्षण पर पहुंची विधायक, अधूरे काम पर नाराजगी जताई