सरदारपुर से अर्जुन सिंह मावि की रिपोर्ट सरदारपुर विधायक वेलसिंह भूरिया की गाड़ी से एक व्यक्ति घायल हुआ। विधायक ने मांगोद में मुख्यमंत्री के मंच से कांग्रेस के खिलाफ विवादित बयान दिए थे जिससे कांग्रेसियों में रोष छा गया। विधायक की गाड़ी नंबर एम.पी. 11बी.ई.0216 लाल कलर की बोलेरो गाड़ी से खरगोन का व्यक्ति घायल हो गया। एक्सीडेंट भोपावर- सरदारपुर रोड फोरलेन पर हुआ। सरदारपुर डॉ जैन ने हॉस्पिटल से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार कर इंदौर रेफर किया है। परंतु भोपावर फोरलेन पर माही नदी पुल के नीचे से रास्ता निकल सकता है और दुर्घटनाएं बंद हो सकती है परंतु लाभ शुभ के चलते आम जनता की चिंता ना तो कांग्रेस को है और ना ही भाजपा को। इन्हें तो केवल जनता से वोट लेने की चिंता रहती है। कलेक्टर दीपकसिंह को सरदारपुर बैठक के दौरान वरिष्ठ पत्रकार मोहन लाल यादव ने भोपावर फोरलेन रास्ते के मामले को लेकर अवगत कराया था ।भोपावर फोरलेन पर अगर शीघ्र रास्ते का हल नहीं किया तो आए दिन जनहानि होने की संभावना बनी रहेगी और किसी की बहन का भाई नहीं रहेगा तो किसी महिला का सुहाग उजड़ेगा व किसी मां का बेटा नहीं रहेगा। वर्षा होने पर किसानों व पशुपालको को भोपावर फोरलेन के कारण भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। Post navigation किसान कलश यात्रा का आगमन झाबुआ में 31 मई को विधायक के अथक प्रयासों से करोड़ों के सडक़ निर्माण हुए शुरू, जल्द मिलेगी राहगीरों को परेशानियों से निजात