रितेश गुप्ता, थांदला विधान सभा 2018 का द्वितीय प्रशिक्षण में उपस्थित शासकीय सेवकों ने 18 से 20 नवंबर के दौरान थांदला विधान सभा 194 के लिए अब तक 955 वोट बेलेट पत्र की सहायता से मतदान किया, जबकि 28 नवंबर को मुख्य रूप से मतदाता मतदान करेंगे द्य लेकिन निर्वाचन मे लगे शासकीय कर्मचारी को रविवार से ही डाक मतपत्र मिलने लगे है। थांदला मेघनगर विधानसभा 2018 क्रमांक 194 के निर्वाचन अधिकारी अनिल भाना ने जानकारी देते हुए बताया कि मतदान दलों के प्रशिक्षण के दौरान 18 से 20 नवंबर तक वंचित कर्मचारी अपने मताधिकार का उपयोग 22 से 26 नवंबर तक थांदला तहसील मे कार्यालयीन समय में मतदान सुविधा केंद्र रहेगा। मतदान के समय कर्मचारी अपने साथ पहचान के लिए मतदाता पर्ची ले कर जाए, जिसमे कर्मचारी अपना मतदान कर सकते हैं। जानकारी निर्वाचन मीडिया प्रभारी एवं मॉनिटिंग कमेटी संजय कुमार धानक एवं डाक मत पत्र प्रभारी मनीष पालीवाल ने बताया। Post navigation मध्य रात्रि मे गैरेज मे लगी भीषण आग ; करीब 40 बाइक जलकर हुई राख देवउठनी एकादशमी पर बनाई सुंदर रांगोली