रितेश गुप्ता, थांदला देव उठनी एकादशी पर पर नगर कई मंदिरों पर तुलसी विवाह का आयोजन किया गया। तुलसी विवाह के पूर्व भगवान की बारात निकाली गई व यजमानों द्वारा तुलसी विवाह विधा संपन्न करवाई गई। अवसर पर नगर दीपों से सजाया गया व घरों के आंगन मे सुंदर रांगोली भी बनाई गई। नगर के ब्राह्मण मोहल्ले में युवती जूही उपाध्याय ने कृष्ण तुलसी विवाह का दृश्य प्रस्तुत थ्री-पेटर्न की मनमोहक रांगोली बनाई गई जिसे नगरवासी व कला के प्रेमियों ने सराहा। Post navigation विधानसभा क्षेत्र 194 के लिए प्रशिक्षण के दौरान शासकीय कर्मियों ने की वोटिंग निर्दलीय प्रत्याशी दिलीप कटारा ने पलवाड़ क्षेत्र के मतदाताओं के बीच पहुंचे