विजय मालवी, बड़ी खट्टाली जोबट विधानसभा क्षेत्र की विधायक कलावती भूरिया ने इस प्रतिनिधि को बताया कि जोबट विधानसभा क्षेत्र में विगत दो महा से सोसाइटी में बटने वाला गरीबों का चावल आज तक ग्रामीण अंचलों में प्राप्त नहीं हुआ है। जिसकी मुझे निरंतर शिकायतें क्षेत्र से मिल रही है। भूरिया ने बताया कि यह चावल कहां गया जिसकी जांच जिला प्रशासन को तत्काल करना चाहिये आपने बताया कि इस और प्रशासन का कोई ध्यान नहीं है। नाही जिले में उचित मूल्य की दुकानों का निरीक्षण समय-समय पर हो रहा है। आपने बताया कि यदि उक्त प्रकरण की शीघ्र जांच नहीं हुई तो वह सारा मामला आगामी विधानसभा क्षेत्र में प्रस्तुत करूंगी भूरिया ने आरोप लगाया कि पूरे जिले में खाद्यान्न की कालाबाजारी हो रही है। ग्रामीण अंचलों में समय-समय पर गरीबों को चावल नहीं मिल रहा है।इस संबंध में भूरिया ने एक पत्र प्रमुख सचिव खाद्य विभाग भोपाल एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को लिखकर तत्काल जांच की मांग की है। Post navigation आबकारी विभाग की कार्रवाई पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष पटेल ने उठाए सवाल : शादियों के सीजन में ग्रामीणों के घरों से दो-दो पांच-पांच लीटर ताड़ी जब्त करना समझ से परे रोटरी ऑरेंज कार रैली का हुआ भव्य स्वागत, आमजन तक रोटरी को पहुंचाना ही लक्ष्य : रोटेरियन गजेंद्र नारंग