विपुल पांचाल@ झाबुआ झाबुआ जिला मुख्यालय पर विद्युत विभाग में कार्यरत लाइन हेल्पर राजेंद्र सिंह हाड़ा जिनकी 19 मई को एक विद्युत दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी, इसके बाद आज मुख्यमंत्री कोविड-19 योद्धा कल्याण योजनाबके अंतर्गत कलेक्टर झाबुआ द्वारा 50 लाख की मुआवजा राशि स्वीकृत की है। सीएम के प्रमाण पत्र का वितरण सांसद गुमानसिंह डामोर, कलेक्टर प्रबल सिपाहा, कार्यपालक निदेशक संजय मोहासे, अधीक्षण यंत्री सुरेशचंद वर्मा, कार्यपालन यंत्री विकास मौर्य, सहायक यंत्री उमाशंकर पाटीदार की उपस्थिति में दिवंगत के परिवारजनों को प्रदान किया गया। मुआवजा राशि शीघ्र ही परिजनों के खाते में जमा हो जाएगी। Post navigation चर्चित सारंगी कांड में 3 माह बाद मनावर विधायक डॉ. अलावा ने सीएम को पत्र लिख की यह बड़ी मांग … बड़े ही एहतिराम ओर सादगीपूर्ण तौर पर मनाया गया शहंशाहे पेटलावद हजरत ओढ़ी वाले दाता रे.अ. (दादाजी) का उर्स