झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- बरसात के दौरान बिजली के पोल पर करंट उतरने से बड़ा हादसा टल गया लेकिन इसकी चपेट में आने से 2 गधों की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात्रि में बरसात के दौरान ब्लाक कालोनी में लगे लोहे के खंबे पर करंट उतर गया। सौभाग्य से कोई जनहानि तो नहीं हुई लेकिन 2 बेजुबान गधो को अपने प्राण गंवाना पड़े। मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मी नगर परिषद की लापरवाही बता रहे है। हालांकि बड़ी घटना टल गई है लेकिन यह लापरवाही जिम्मेदारों द्वारा एक दूसरे पर थोपी जा रही रहै। नगर में कई जगहों पर ऐसी खतरनाक पाइंट है जिनसे कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है, लेकिन जिम्मेदार विद्युत विभाग को इससे कोई लेना-देना नहीं वह लापरवाह बना हुआ है। Post navigation जो काम देवता नहीं कर सकते वह मां करती है : पंडित मोहनलाल किसानों का चक्काजाम स्थगित, सीएम से मिलने भोपाल के लिए किसान हुए रवाना