झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- भारतीय किसान यूनियन के आव्हान पर किसान आंदोलन का आंदोलन दसवे दिन में प्रवेश कर गया। किसानों को आंदोलन को देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोपाल में प्रदेश के किसान यूनियन के पदाधिकारियों से शनिवार शाम 4 बजे बातचीत कर किसानों की समस्याओं का हल निकलने की बात कहीं थी। इसी के मद्देनजर जिलाध्यक्ष महेंद्र हामड़ व तहसील अध्यक्ष जितेंद्र पाटीदार अन्य किसानों के साथ सुबह 10 बजे भोपाल के लिए निजी वाहनों से रवाना हुए। इस दौरान किसान यूनियन के आंदोलन शहर में होते दिखाई नहीं दिए। किसानों ने शहर में चक्काजाम का मन बनाया था जो स्थगित कर दिया गया और शहर में रोजमर्रा की तरह कार्य हुए। Post navigation विद्युत पोल से जमीन में करंट फैलने से दो बेजुबान की मौत, गंभीर हादसा टला दीवार के सहारे तीन दोस्त बैठे दीवार गिरी और दबने से हुई एक की मौत