आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर

चंद्रशेखर आजाद नगर में विद्युत वितरण कंपनी के ग्रिड पर काम करने वाले एक कर्मचारी का शव फांसी के फंदे पर झूलता मिला। दितूसिंह पिता धनसिंह 28 वर्ष निवासी ग्राम मायावाट कनासिया फलिया पुराने हॉस्पिटल के पीछे किराए के मकान में रहता था। यहीं पर पंखे पर उसका शव फंदे पर लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है। पीएम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया।