आरिफ हुसैन, चंद्रशेखर आजाद नगर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में किसानों ने तहसील कार्यालय के सामने सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया धरना प्रदर्शन का कारण बताते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मदन डावर ने बताया कि किसान आंदोलन को समर्थन देने के लिए एवं भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव पूर्व में किए गए वादों को पूरा नहीं करने के लिए धरना प्रदर्शन किया गया। चुनाव के पूर्व में वादा किया गया था कि किसानों को गेहूं का समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल दिया जाएगा जो नहीं दिया जा रहा है यदि शासन वादा पूरा नहीं करती है तो पूरे प्रदेश में आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मदन सिंह डावर शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश जैन युवक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विन भाई कांग्रेस जिला महासचिव हनीफ शेख कांग्रेस नेता बाबू भाई मावी कपिल सोनी विशाल अरोड़ा पिंटू भाई मकवाना एवं किसान मौजूद रहे। Post navigation 10वीं के छात्र को अज्ञात युवकों ने लात, घुसों से बेहरमी से पीटा और भाग निकले, छात्र गंभीर विद्युत ग्रिड पर कार्यरत एक कर्मचारी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला