झाबुआ, हमारे प्रतिनिधिः विद्युत वितरण कम्पनी अपने समस्त उपभोक्ताओं को गुणवतायुक्त बिजली व बेहतर सुविधा प्रदान करने हेतु प्रतिबद्ध है इस श्रृंखला में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या/शिकायतों के निराकरण हेतु विशेष अभियान के तहत माह फरवरी व मार्च 2015 में कम्पनी क्षेत्रान्तर्गत विद्यमान प्रत्येक वितरण केन्द्र/झोन स्तर पर ‘‘उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर‘‘ आयोजित किये जायेगे। प्रस्तावित शिविर: प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार झाबुआ शहर में 8 मार्च रविवार को, झाबुआ ग्रामीण में 1 मार्च रविवार को, काकनवानी में 8 फरवरी रविवार को, रायपुरिया में 15 फरवरी रविवार को, झकनावदा में 15 मार्च रविवार को, पेटलावद में 23 फरवरी रविवार को, थांदला में 24 फरवरी मंगलवार को, पारा में 12 मार्च गुरूवार को, सारंगी में 19 फरवरी गुरूवार को, मेघनगर में 21 मार्च शनिवार को, खवासा में 28 फरवरी शनिवार को, रानापुर में 28 मार्च शनिवार को एवं बामनिया में 7 फरवरी शनिवार को शिकायत निवारण शिविर आयोजित किये जायेगे। Post navigation 37 संकुल प्राचार्यो को नोटिस जारी, छात्रवृति नहीं दी तो होगी एफआईआर लापरवाही की सजा, आंगनवाडी कार्यकर्ता को नौकरी से हटाया