पियुष चन्देल, अलीराजपुर स्वामी विवेकानंद विद्यापीठ आलीराजपुर में पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन में विद्यालय समिति के सदस्य जगदीश गुप्ता, राजेश राठौर, प्राचार्य समीर कुलकर्णी, उप प्राचार्य पंचानंन बारीक व समस्त शिक्षक शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।इस आयोजन में विद्यार्थियों द्वारा संचालित कार्यक्रम किये गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियाँ देकर शिक्षकों का अभिवादन किया। प्राचार्य ने समस्त शिक्षकों को संबोधित करते हुए बताया कि एक शिक्षक को हमेशा अपने कार्य के प्रति इमानदार होना चाहिए क्योंकि एक शिक्षक ही विद्यार्थियों की प्रतिभाओं को पहचान कर सफल व्यक्तित्व का निर्माणकर्त्ता होता है। उप प्राचार्य जी ने समस्त शिक्षकों व विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। ) Post navigation आकाशीय बिजली गिरने से गौवंशीय पशु की मौत श्रीकृष्ण प्रणामी संप्रदाय के भजन-कीर्तन व नवाई पर्व में पहुंचे सांसद जीएस डामोर