झाबुआ लाइव से उमरकोट से सरफराज खान की रिपोर्ट- आज ग्राम उमरकोट शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने ग्राम में रैली निकाल कर ग्रामवासियों को स्वच्छता संबंधित नारे लगाकर साफ-सफाई का संदेश दिया। इस दौरान बच्चों ने नागरिकों को अपने घर के आसपास कचरा नहीं करने व नगर में सफाई रखने संदेश दिया। इस दौरान शाला के प्रभारी प्राचार्य मुनेफर सैयद, चौधरी मेडम, यादव मेडम, अमिन सर, मेड़ा सर संकुल प्रभारी ने ग्रामीण को समझाइश दी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे रैली में शामिल हुए। Post navigation पंचायत में गंदगी के बीच से गुजरकर बच्चों ने दिया स्वच्छता का संदेश ट्रैक्टर चालक ने युवक को रौंदा, हुई दर्दनाक मौत