अलीराजपुर लाइव के लिये सोंडवा से योगेन्द्र राठौड़ की रिपोर्ट- वित्तीय साक्षरता एवं ऋम परामर्श केंद्र अलीराजपुर द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा सोंडवा के प्रांगण में जन जागरूकता हेतु वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किया गया इस अवसर पर अग्रणी जिला प्रबंधक संतोष कुमार वित्तीय सहायक परामर्शदाता एसके जैन शाखा प्रबंधक राजशेखर बर्वे एवं पूर्व एलडीएम राजेश कुमार ने सहभागिता की। भारतीय रिजर्व बैंक निर्देशित इस विशेष शिविर मे निर्धारित विषय ऋम अनुशासन का पालन पर अतिथियों ने मार्गदर्शन दिया एफएलसीसी जैन ने प्रधानमंत्री जनधन योजना पर प्रकाश डाला। एलडीएम संतोष कुमार ने ऋण किश्तों का समय पर भुगतान करने का आग्रह किया जिससे अन्य पात्र व्यक्तियों को और ऋण सुविधा उपलब्ध हो सके। आभार शाखा प्रबंधक राजशेखर बर्वे ने माना। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को वित्तीय डायरी व टेम्पलेट का वितरण किया गया। इस अवसर पर शाखा स्टाफ रामगोपाल शर्मा दिनेश मीणा व बीसी उपस्थित रहे। Post navigation भाजपा मंडल की कार्यकारिणी घोषित पूर्व विधायक ने बाजार में ग्रामीणों की समस्याएं सुन दिया निराकरण का आश्वासन