झाबुआ लाइव के लिए रायपुरिया से आशीष त्रिवेदी की रिपोर्ट- रायपुरिया में नर्मदा-झाबुआ ग्रामीण बैंक द्वारा एनआरएलएम ऑफिस में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें ग्रामीण बैंक से शाखा प्रबंधक पवन श्रीवास्तव बैंक मित्र सूरज बैरागी, आशीष त्रिवेदी झाबुआ क्षेत्रीय कार्यालय सीएफएलसी काउंसलर जैनेंद्र सिंह चौहान एवं मुख्य अतिथि के रुप में डीडीएम नाबार्ड पी साहू एवं एलडीएम अरविंद कुमार उपस्थित रहे एवं एनआरएलएम से धर्मेन्द्र करोलिया एवं रानू रावत और एनआरएलएम का स्टाफ मौजूद रहा। इस शिविर में बैंक संबंधी एवं डिजिटल बैंक संबंधी जानकारियां दी गई। Post navigation राहुल की गिरफ्तारी का कांग्रेस ने किया विरोध 6 साल के बच्चे माहीन ने रोजा रख की अल्लाह की इबादत