इरशाद खान, बरझर ग्राम पंचायत बरझर में वित्तीय साक्षरता कैंप का आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। इस संबंध में जिला पंचायत सीईओ सुदेश मालवीय ने कहा कि एक बैंक का फार्म भरना है, जिसमें आप लोगो को 12 रुपए देना होंगे जिसमे दुर्घटना में किसी की मृत्यु होने पर 2 लाख की सहायता मिलती है। साथ ही क्षेत्रीय नर्मदा ग्रामीण बैंक से 10 महिलाओं को 10-10 हजार के चेक दिए, जिससे वह अपना स्वयं का छोटा कारोबार जैसे मुर्गीपालन, बकरी पालन, सब्जी विक्रय कर अपने व अपने परिवार का गुजर बसर कर सके। इस दौरान सीईओ मनोज निगम द्वारा ग्रामीणों को समझाइश दी। इस कार्यक्रम का मकसद के बारे मे बताते हुए सभी ग्रामीणों को बैंक की बारीकियों से अवगत कराते हुए 65 ओवरड्रॉफ्ट के प्रकरण बैंक मैनेजर के माध्यम से तैयार करवाए। साथ ही साक्षरता का प्रशिक्षण सिराज शेख ने महिलाओं के समूह द्वारा अपना कारोबार चलने को लेकर विस्तृत जानकारी दी। बैंक मैनेजर गोपाल चौहान ने भी जिन खातेदारो के बैंक चालू खाते है, उन लोगों को हरसंभव बैंक से मदद करने की बात कही। कार्यक्रम में सरपंच सेजल बारिया, हिमसिंह बारिया, परियोजना अधिकारी प्रहलाद राठौड़, कृषि अधिकारी एमएस चौहान, ग्राम सचिव, नोडल अधिकारी समेत ग्रामीण उपस्थित थे। ) Post navigation स्वाधीनता दिवस के पावन अवसर पर सभी जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सौजन्य- नगर परिषद राणापुर स्वतंत्रता दिवस की समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं : सौजन्य- ग्राम पंचायत टोकरिया झीरण, कालूवाट, टेमाची, सागोटा, हरदासपुर, छोटा इटारा, बोरझाड़, जुवारी बड़ी, मोटाउमर, देकालकुआं, आम्बी, उत्तीबड़ी, अरंडी फलिया, बयड़ा, वेगलगांव छोटी, तलावद, जाम्बुखेड़ा, बावड़ीखुर्द, थांदला, पानगोला, जामलीबड़ी, सुड़ीबड़ी, डेडरवासा, सियाली, आम्बाखेड़ी, पाटबयड़ी, चुलिया, रतनपुरा