रितेश गुप्ता थांदला स्थानीय अणु पब्लिक स्कूल पर शनिवार को शाम को विज्ञान प्रदर्शनी और आनन्द मेला का आयोजन किया जा रहा है। स्कूल के प्राचार्य प्रमोद नायर एवं पालक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनीष पालीवाल ने बताया कि आयोजन के मुख्य अतिथि डॉ. किरणबाला चतुर्वेदी और डॉ. जया पाठक होगे। बच्चों द्वारा बनाए गए विभिन्न मॉडलो की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। मेले में विभिन्न व्यंजनों और रोचक गेम्स के भी स्टॉल लगाए जाएंगे। इसका लुत्फ लेने के लिए बच्चों सहित उनके माता-पिता भी शामिल होगे। 28 नवंबर को मतदान करने के लिए आमंत्रण पत्र में भी विषेष उल्लेख किया गया है। मेले में बेटी बचाओ, पानी बचाओं और मोबाईल के दुरुपयोग को रोकने के लिए कई तरह के फ्लेक्स भी लगाए जाएगे। Post navigation इशानी भट्ट ने दुबई में बढ़ाया थांदला का मान, 8वें ग्लोबल काउंसिंल ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट में जीता कांस्य पदक चुनावी रंग में डूबा अंचल, विधानसभा 194 में प्रत्याशियों ने तेज किया प्रचार, कांग्रेस-भाजपा व निर्दलीय प्रत्याशियों ने किया शक्ति प्रदर्शन