पियुष चन्देल@अलीराजपुर

अलीराजपुर के असाडा राजपूत समाज द्वारा आज विजया दशमी के अवसर पर स्थानीय सर्वेश्वर महादेव मंदिर में शस्त्र पूजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई तथा शस्त्रों का पूजन किया गया। तत्पश्चात समाज अध्यक्ष राजेश सिंह जे. वाघेला ने स्वागत उदबोधन दिया। कार्यक्रम को नटवरसिंह सिसोदिया, गजेन्द्र सिंह राठौर, अरविंद सिंह गहलोत, रमण सिंह सोलंकी, हेमन्त सिंह सिसोदिया, अशोक सिंह सोलंकी एवं प्रेरणा क्लब संरक्षक उमेश सिंह वर्मा (कछवाह) ने संबोधित करते हुए अस्त्र शस्त्र का महत्व बताया तथा सामाजिक एकता पर बल देने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन आशिष सिंह व्ही. वाघेला ने किया तथा आभार प्रेरणा क्लब अध्यक्ष अभिजीत राठौर ने माना। कार्यक्रम के अंत मे शहीदों को श्रद्धांजलि दी गयी व राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित थे। कार्यक्रम में समाज की युवा इकाई प्रेरणा क्लब का सराहनीय योगदान रहा।

 

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *