झाबुआ। जिला परिवहन अधिकारी की अध्यक्षता में जिले के समस्त बस स्वामियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी बस मालिकों को बाढ पूर्व तैयारिया करने हेतु निर्देश दिये गये। अपने वाहन स्वामी वाहनो को दुरूस्त करे एवं अपने ड्राइवर कंडक्टरों को निर्देष दिए कि पुल पुलियाओं पर पानी होने पर अपनी वाहन नहीं निकाले। वहीं वाहन के दो दरवाजे, आपातकालीन द्वार,पीछे की जाली हटाना, अग्निशमन यंत्र, फस्र्ट एड बाक्स, वाहन के प्रेशर हार्न हटावे,अपने वाहनो में महिला यात्रियों से सद्व्यवहार रखने की हिदायत दी। Post navigation मीडिया एडवोकेसी कार्यशाला 15 जून को बुरी नीयत से 10 रुपए का नोट दिखाया