वालपुर। ग्राम पंचायत वालपुर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हजरीबाई खरत के नेतृत्व में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न, श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती श्रद्धा, सम्मान और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर अटल जी के चित्र पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण नमन किया गया तथा उनके राष्ट्रहित में किए गए अविस्मरणीय योगदान को स्मरण किया गया। जयंती कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सचिव सिखदार चौहान, संवर सोलंकी, पंकज सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर अटल जी के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के पश्चात ग्रामवासियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। गांव की गलियों, सार्वजनिक स्थलों और परिसर की सफाई कर स्वच्छ, सुंदर और जागरूक गांव के निर्माण का संकल्प लिया गया। इस दौरान स्वच्छता, अनुशासन और सामूहिक सहभागिता का संदेश दिया गया। समापन पर उपस्थित जनसमूह ने अटल जी के राष्ट्रप्रेम, सुशासन और सेवा भाव से प्रेरणा लेकर गांव एवं समाज के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प दोहराया। Post navigation उत्साह और अनुशासन के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने निकाला पथ संचलन साइकिल पाकर खिले विद्यार्थियों के चेहरे: जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि ने किया वितरण