प्रेम न्यूज एजेंसी, छकतला पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल छकतला की छात्राओं ने माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा आयोजित हाई स्कूल परीक्षा 2024 में फिर सफलता का परचम लहराया लहराया। संस्था में वर्ष 2023-24 में 49 छात्राओं परीक्षा में सम्मिलित होकर सभी छात्राए उत्तीर्ण हुई। जिसमें ट्विंकल गरासीया 92.4% सपना रंगेश 91.4% दयावंति प्रकाश 89.,8% नेहा संजय 89.4% सरस्वती चौहान 86% प्रियंका रसन 86.2% प्रितिका विकास 86.2% रिंका गोविन्द 86.2% साधना भयड़िया 83% वैष्णवी राठोड़ 80.4% इस तरह 49में से 10 छात्राओं ने 80% से अधिक हासिल किये है। कुल 49 छात्राओं में से 43 छात्राएं प्रथम श्रेणी मे तथा 6 छात्राएं द्वितीय श्रेणी में सफलता हासिल की है। इस उपलब्धि पर संस्था प्राचार्य ने सभी शिक्षक साथियों को और सभी छात्राओं उज्जवल भविष्य की बधाई और शुभकामनाएं दी। Post navigation पैदल चल रहे शिक्षक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी सोंडवा से यूथ कांग्रेस जिला महामंत्री राहुल भयड़िया सहित जनपद अध्यक्ष व सदस्य ने छोड़ी कांग्रेस, भाजपा का दामन थामा