5cecb89f-374ec19ba-4fe1-4c9f-a98d-5dd8cb5296d0अलीराजपुर लाइव के लिए बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट-
हायर सेकंडरी स्कूल बरझर में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। इस दौरान विद्यार्थियों ने आकर्षक सांस्कृतिक आयोजनों की प्रस्तुतियां दी। वार्षिक उत्सव के कार्यक्रम के दौरान विधायक माधौसिंह डावर मौजूद थे। इस दौरान विधायक डावर ने स्कूल की बाउंड्रीवॉल बनाने की घोषणा की। साथ ही विधायक ने छात्र-छात्राओं द्वारा किए गए डांस व सांस्कृतिक आयोजनों को देखकर प्रशंसा व्यक्त की। विधायक डावर ने छात्रों को नसीहत देते हुए कहा कि वार्षिकोत्सव के बाद छात्र-छात्राएं पढ़ाई जुट जाए स्कूल में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण हो। विधायक ने कहा कि छात्र-छात्राएं अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान स्टूडेंट को लेपटॉप देंगे। इस मौके पर उदयगढ़ मंडल अध्यक्ष राजू मुवेल, सरपंच सेजल बारिया, हीमसिंह बारिया, चंदूलाल साहू, बदिया चौहान, उमेश साहू, शैलेंद्र डावर, सलीम खान, मेहबूब खान, नासिर खान, सुरेश साहू, स्कूली स्टाफ व बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *