झाबुआ लाइव के लिए खरडूबड़ी से सिराज बंगड़वाला की रिपोर्ट- खरडूबडी में शनिवार को हाईस्कूल परिषद में सम्मान समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें डांस, फैंसीड्रेस व सांस्कृतिक आयोजनों की प्र्रस्तुतियां विद्यार्थियों ने दी। इस दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर पारा के अमृतलाल जैन, अनिता चौहान, श्यामलाल पंचाल, डॉ.शयामलाल पंचाल, कांग्रेस के युवा नेता बालसिंह मेड़ा, आदिम जाति सेवा समिति के अध्यक्ष मानसिंग डामोर, प्रेमसिंह डामोर, रमेश डामोर, संचालक संकुल प्रभारी कैलाश पाटीदार, प्रधान अध्यापक जगदीश सोलंकी आदि मौजूद थे। इस दौरान अमृतलाल जैन ने कहा कि बच्चे स्नेह सम्मेलन के बाद पढ़ाई में जुट जाए और दसवीं बोर्ड की परीक्षा में मेरिट में आने वाले छात्र-छात्राओं को उनकी ओर से 3 हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा। Post navigation पंचाल समाज के जनगणना पत्रक का विमोचन मप्र पंचायत सचिव-सरपंच की 17 दिनों तक चली हड़ताल खत्म