वार्षिकोत्सव ‘झलक’ में बच्चों ने दी देशभक्ति से ओतप्रोत प्रस्तुतियां

झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
संस्कार पब्लिक स्कूल द्वारा वार्षिकोत्सव पर रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन झलक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ साथ किया गया। आकर्षक लाइटिंग इफेक्ट एवं साउंड के साथ बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत, सफाई अभियान, रामायण दृश्य, भगवान आदिनाथ की जीवन गाथा, शहीद जवानों, ब्लूव्हेल जैसे मोबाइल गैम के दुष्टिपरिणामों जैसे कइे ज्वलंत विषयों पर आकर्षक प्रस्तुतियां दी गई। साथ ही छोटे बच्चों द्वारा आकर्षक परिधानों ने उपस्थितजनों का मनमोह लिया। जिसे देखने हेतु पालकों एवं दर्शकों का कार्यक्रम के समापन तक परिसर खचाखच भरा रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एसडीएम एसएन दर्रो, अध्यक्षता नप अध्यक्ष बंटी डामोर, विशेष अतिथि डॉ.मनीष दुबे, ब्लॉक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नगीन शाह, पूर्व जियोस विश्वास सोनी, जिला पत्रकार संघ अध्यक्ष विमल मूथा, फादर काशमीर डामोर, सिस्टर प्रीति रही। स्वागत भाषण प्राचार्य ललित कांकरिया द्वारा एवं वार्षिक रिपोर्ट का वाचन एकेडमिक डायरेक्टर ममता कांकरिया द्वारा किया गया। अतिथियों का स्वागत सुरेश कांकरिया, श्रीयक कांकरिया, मिलन कांकरिया, आदित्य शर्मा एवं स्टाफ द्वारा किया गया। इस अवसर पर अतिथियों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया गया। साथ ही कक्षा 10वीं में जिले की मेरिट में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अमन कमलेश जैन को भी अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक संजय कोठारी, आसिफ शेख एवं विद्याथी अदिति कांकरिया, चार्वी शर्मा, श्रैयान भट्ट, इब्राहिम हाशमी एवं विशेष तलेरा द्वारा किया गया। आभार हेड बाय हर्ष शर्मा, हेड गर्ल गोल्डी शाहजी एवं आस्था पंवार ने माना।